
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां परवान पर हैं। सियासत के बड़े चहरे एक पार्टी का दामन छोड़ दूसरे का दामन थाम रहे हैं। वहीं, अब लोकसभा चुनाव से पहले चल रही उथल-पुथल के बीच झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से बड़ी खबर है। चुनावों से पहले अब एक और नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। झालवाड़ के दांगी समाज के नेता श्रीलाल दांगी ने गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान CM गहलोत ने दांगी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत भी किया। बता दें कि श्रीलाल दांगी ने वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
एक दिन रिणवा हुए कांग्रेस में शामिल
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बीच जोड़तोड़ की राजनीति चरम पर है। वसुंधरा सरकार में देवस्थान विभाग राज्यमंत्री रह चुके राजकुमार रिणवा भी एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। चूरू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिणवा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। रिणवा तीन बार भाजपा के विधायक रहे। उनके रहते हुए इलाके में भाजपा आगे बढ़ी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। अब उनकी घर वापसी हो रही है।
राजस्थान में कांग्रेस सभी सीटो पर मजबूत स्थिति में है और वो जबरदस्त तरीके से चुनावी प्रचार के मैदान में डटी हुई है और जहा जहा सीएम गहलोत सभा कर रहे है वहा वहा बीजेपी के नेता भी कांग्रेस की तरफ लौट रहे हैं.

































































