सुरक्षित घर पहुचे मजदूरो ने कहा” इस विपत्ति मे हमारी मदद राहुल जी ने की उन्हे कभी नही भूलेगे”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते दिनों बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ मजदूरों के लिए अचानक उस समय मददगार बनकर सामने आए, जब ये मजदूर पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर के लिए पैदल सफर के बीच दिल्ली पहुंचे थे। राहुल गांधी ने सड़क किनारे बैठकर ही इन मजदूरों से संवाद किया था और फिर सभी को विशेष वाहन का इंतेजाम करवाकर उनके गांव तक भिजवाया था।

ये सभी मजदूर बुंदेलखंड के झांसी जिले के रानीपुर के रहने वाले हैं। राहुल गांधी के साथ दिल्ली में इनकी बातचीत का वीडियो भी आज जारी किया गया है। संवाद के दौरान राहुल गांधी ने इन मजदूरों के दर्द को समझा, जाना और उन्हें ढांढस देने के साथ ही मदद का भरोसा दिलाया था।

कल कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया था जिसमे राहुल गांधी मजदूरो की मन की बात सुनते नजर आ रहे थे आपको बताये कि कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी के साथ मजदूरो को सुरक्षित घर तक पहुचाने का काम किया हैं।

रास्ते में इन मजदूरों के वाहन मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दतिया से होकर भी गुजरे। इस दौरान इनकी जरूरतों को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूरा किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने आगे भी इन सभी के राशन पानी के इंतजाम की जिम्मेदारी भी ली है।

दिल्ली से झांसी के रानीपुर पहुंचे इन 14 मजदूरों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और इसके बाद इन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। कांग्रेस की झांसी इकाई के जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको आवश्यक जरूरत की सामग्री मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

अपने गांव पहुंचे मजदूर सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि वह तो अंदर से हताश और निराश थे और घर की तरफ पैदल ही बढ़े जा रहे थे कि इसी दौरान राहुल गांधी उनके लिए भगवान बन कर आ गए और उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने ही वाहन उपलब्ध कराया, जिससे वे अपने गांव पूरी तरह सुरक्षित पहुंच चुके हैं। सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि कोई व्यक्ति या राजनेता उनकी मदद के लिए आगे आ सकता है। मगर राहुल गांधी ने इस विपत्ति के समय उनकी मदद की, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भी भूलेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here