
आज कांग्रेसजनों के लिए तब दुखद खबर सामने आई जब कांग्रेस के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी का निधन हो गया।
रामकृष्ण द्विवेदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी और सहयोगी थे। आज 88 साल के उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे।
रामकृष्ण द्विवेदी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और इंदिरा जी के सहयोगी रामकृष्ण द्विवेदी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।
गौरतलब है कि अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस ने पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं निष्कासित कर दिया था।इन नेताओं में राम कृष्ण द्विवेदी का भी नाम शामिल था।
जिस समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी उस समय वह उनके चहेते और सबसे अधिक विश्वासपात्र हुआ करते थे। इतना ही नहीं राम कृष्ण द्विवेदी ने तो 1971 में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री टीएन सिंह को मात दे दी थी। इंदिरा गांधी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में उनकी तूती बोलती थी।