एक तरफ देश मे नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हल्ला मचा हुआ है तो दूसरी तरफ झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है , ऐसे में राष्ट्रीय नेताओ को सदन और चुनावी मैदान दोनों में पसीना बहाना पर रहा है।
आज झारखंड में तीसरे चरण की वोटिंग है और दूसरी तरफ चौथे चरण का प्रचार भी तेज हो गया है। ऐसे में कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज झारखंड में कांग्रेस के प्रचार को और मजबूती से आगे बढ़ाने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आआज दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी का झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यह तीसरा दौरा होगा।
राहुल गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार की दोपहर एक बजे बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से राजमहल विधानसभा के चरवाहा मैदान में महागठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार केताबुद्दीन शेख के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी शाम तीन बजे महगामा विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पाण्डेय सिंह के पक्ष में रामसुन्दर स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
झारखंड में इस बार कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन का मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी से जबकि आजसू कई स्थानो पर त्रिकोणीय मुकाबला बनाई हुई है।