कमलनाथ ने ली मप्र के 18वे मुख्यमंत्री की शपथ

कमल नाथजी ने आज मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाथ थामा और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दोपहर करीब 2.30 बजेराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमल नाथ को सीएम पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अलावा 10 अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री कमलनाथ बन गए हैं| राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कमलनाथ सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|  भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे देश भर की दिग्गज राजनीतिक हस्तियां कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने| शिवराज सिंह चौहान ने भी इसी मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब उसी जगह से कांग्रेस के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ ली|  कमलनाथ के शपथ समारोह को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक शक्तिप्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है| जिसमे देश भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं|  साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं ने भी शिरकत की है| मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा ठुरकरने वाले कंप्यूटर बाबा रहे, जो तमाम संतों के साथ मंच पर विराजमान रहे और सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा और खुलकर कांग्रेस का समर्थन किया| वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर उपस्थित रहे| कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने शिवराज से हाथ मिलाया और उनका अभिनन्दन किया | शिवराज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, कैलाश जोशी भी मंच पर उपस्थित है|  वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी निमंत्रण दिया गया वे शामिल नहीं हुए| उनकी जगह उनके प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुई|

इसके अलावा कांग्रेस से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्री डी शिवकुमार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आनंद शर्मा, राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, उनके बेटे और सांसद दीपेंदर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विवेक तन्खा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here