मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने सभी 6 बागी मंत्री को किया बर्खास्त

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संग्राम में हर घंटे कुछ ना कुछ बदलाव हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस से बागी हुए 22 विधायकों में से छह मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश के बाद मध्य प्रदेश के छह मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश में कोई भी मंत्री नहीं रहा क्योंकि छह मंत्रियों के अलावा शेष सभी पहले ही इस्तीफा दे चुके थे और उनके इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके थे।

मध्य प्रदेश के जिन मंत्रियों को राज्यपाल ने पद से हटाया है उनके नाम गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और इमरती देवी बताया गया है।

यह सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा दे चुके हैं परंतु विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में अब कोई मंत्री नहीं रह गया है। सभी 228 विधायक हैं क्योंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाई गई आपातकालीन कैबिनेट मीटिंग में उपरोक्त छह मंत्रियों को छोड़कर सभी मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

अब देखना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना नया मंत्रिमंडल कब तक गठन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here