कर्नाटक में लंबे समय से चल ही सियासी नाटक का अंत हुआ और अंततः फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस बहुमत से दूर रह गई। कुमारस्वामी का अंत समय मे त्याग करने की बात कहना और DK शिवकुमार की मेहनत भी सरकार को नही बचा सकी। और इस तरह कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है।कुमारस्वामी ने बहुमत सिध्द ना कर पाने के बाद इस्तीफा दे दिया।
कर्नाटक में गठबंधन की सरकार गिरने के बाद बीजेपी जहां जश्न का माहौल है तो वही कांग्रेस में आक्रोश देखा जा रहा है कांग्रेस के कई नेता इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
इसी बीच कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया।
प्रियंका ने कहा कि एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। एक दिन आएगा जब उसे पता चल जाएगा कि हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है।
कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के बागी हो जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाएं। उनके पक्ष में जहां 99 वोट पड़े वहीं भाजपा के पक्ष में 105 वोट पड़े। जिसके बाद 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई।