उठ रहे सवाल क्या राहुल गांधी के टीम में काम कर रहे थे बीजेपी के जासूस ?

हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एक सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस को घर के भेदियों ने हराया है? क्या राहुल गांधी के भरोसे किसी साजिश के तहत कत्ल किया गया? कांग्रेस की कोर टीम में बीजेपी के जासूस काम कर रहे थे?

दरअसल, संडे गार्जियन लाइव ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक करीबी ने उन्हें यकीन दिलाया था कि पार्टी चुनाव में 164 से लेकर 184 सीटें लाने वाली है। इसी यकीन के सहारे मतगणना से पहले ही के कांग्रेस ने सरकार बनाने की तैयारी तक कर ली थी।

राहुल गांधी को अपने इस खास शख्स पर इतना भरोसा थी कि उन्होंने यूपीए के सहयोगियों, एम.के. स्टालिन, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला, शरद पवार और तेजस्वी यादव जैसे अन्य लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दे दिया था।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए दो कानूनी ड्राफ्ट बनवा लिए थे। इ 24 अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 10 हजार लोगों की भीड जुटाने के निर्देश भी दे दिये गये थे। लेकिन जैसे ही 23 मई को मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस पार्टी के अरमानों पर पानी फिर गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि चुनाव नतीजों के बाद राहुल के सबसे भरोसेमंद सलाहकार प्रवीण चक्रवर्ती भूमिगत हैं। प्रवीण चक्रवर्ती ने राहुल के चुनावी प्रबंधन, डेटा एनालिसिस और शक्ति ऐप की देखरेख की जिम्मेदारी निभाई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रवीण चक्रवर्ती ने पार्टी को चुनाव पूर्व डेटा तक नहीं सौंपा है। प्रवीण के अचानक गायब हो जाने पर पार्टी नेताओं ने संदेह व्यक्त किया है कि प्रवीण कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा के लिए काम कर रहा था।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम की एक अन्य प्रमुख सदस्य दिव्या स्पंदना भी चुनाव के बाद से ही गायब है वो है । कहा जा रहा है कि चुनावी चरण के दौरान उन्होंने भी अपने रिचर्स और सोशल मीडिया अभियान के लिए भारी भरकम पैसे लिए थे। वो न अब केवल गायब है बल्कि उसने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पैंड कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रवीण चक्रवर्ती और दिव्या स्पंदना के झांसे में केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि इस गलत रिपोर्ट के झांसे में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी आ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here