कांग्रेस आगामी चुनावों को देखते हुए ठोस रणनीति बनाने में जुटी हैं। राजस्थान के उदयपुर में तीन दिन चले कांग्रेस के चिंतन शिविर में गिले शिकवे दूर करने और पार्टी के लिए फिर से एकजुट होकर कार्य करने के उद्देश्य से एकत्र हुए।
इसके बावजूद कांग्रेस अपनी अंतर्कलह से उबर नहीं पाई है। कांग्रेस के गुजरात कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों के दौरे कर रहे हैं। ब्रिटेन में वे कांग्रेस के दौर वाले भारत की याद दिलाने के लिए ‘India at 75’ पर भाषण देने पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी गुरुवार को ‘Ideas for India’ को संबोधित करने के लिए लंदन के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन में बोलेंगे। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत विषय पर अपना संबोधन देंगे। जिसमें वे ‘India at 75’ पर बातचीत करेंगे। वे लंदन में शुक्रवार को होने वाले इवेंट ‘Ideas for Indai’ का हिस्सा होंगे। इस इवेंट में हिस्सा लेने केलिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियंक खड़गे भी इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे हैं।
राहुल गांधी ऐसे समय लंदन के लिए रवाना हुए जब कांग्रेस पार्टी अपने अंतर्कलह की स्थिति से जूझ रही है। राज्यों कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे से पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक है।
अपने इस्तीफे के बाद हार्दिक पटेल ने अपने अगले कदम को लेकर कुछ नहीं स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में अगले 20 साल तक सत्ता में नहीं आ पाएगी। कांग्रेस के हार्दिक का जाना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं इससे पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी पार्टी छोड़ दी थी।




























































