13 और 15 को महाराष्ट्र और 14 को हरियाणा में चुनावी जनसभा करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी कंबोडिया यात्रा से लौटने के बाद अब हरियाणा और महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों में में पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार प्रारंभ करेंगे दोनों प्रदेश में 21 अक्टूबर को मतदान होगा इससे पहले राहुल गांधी 13 अक्टूबर से महाराष्ट्र और 14 अक्टूबर से हरियाणा में प्रचार-प्रसार शुरू करेंगे।

2 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले विदेश यात्रा पर जाने के कारण बीजेपी और मीडिया के निशाने पर आने के बाद राहुल गांधी यात्रा से लौटते हैं लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए टिप्पणियों को लेकर दायर किए गए मुकदमे में कल सूरत में पेश हुए जबकि आज वो अहमदाबाद में पेश होंगे।

इसके बाद राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार प्रारंभ करेंगे।

महाराष्ट्र के 288 विधानसभा को लेकर हो रहे चुनाव को लेकर राहुल गांधी 13 अक्टूबर 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को सभी सीटों पर मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होना है।

जबकि हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों को लेकर हो रहे चुनाव के लिए राहुल गांधी14 अक्टूबर को हरियाणा जाएंगे। हरियाणा में भी 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होना है।

दोनो प्रदेशो में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here