![](http://politicalwire.in/wp-content/uploads/2019/06/IMG_20190629_155916-1024x592.jpg)
राहुल गांधी जब से अध्यक्ष बने हैं तब से वो युवाओ को मौका देने की बात लगातार वो कहते रहते थे पर लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच यर ज्यादा हो नही सका पर लोकसभा में मिली करारी हार के बाद राहुल के युवा नेतृत्व की बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लागू करने के दिशा में काम कर रही है।
प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस को नई मजबूती प्रदान करना शुरू कर दी है। प्रदेश की तमाम जिला समितियों को भंग करने के बाद पार्टी को अब बिल्कुल नए ढंग से खड़ा करने के रणनीति के साथ प्रियंका और उनकी टीम काम कर रही है।
मीडिया की खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 40 साल की उम्र सीमा तय कर दी है। यानी 40 साल या इससे कम उम्र का शख्स ही कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त हो सकता है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में संगठन को नए सिरे से तैयार करने जा रही है। इसके लिए उन्होंने 40 साल की उम्र सीमा के साथ-साथ महिला, ओबीसी और दलित चेहरों के साथ साथ सवर्णों को पार्टी में बराबर का हिस्साऔर जिम्मेदारी देने पर काम कर रही हैं।
लोकसभा में मिली करारी हार के बाद प्रियंका ने 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि जुलाई से वह पूर्वी यूपी के दौरे पर रहेंगी। ।
प्रियंका के इस रणनीति से कांग्रेस को आगे कितना फायदा होता है वो तो वक्त ही बताएगा पर कांग्रेस के इस बदलाव की खबर से युवा कार्यकर्ताओं में एक नया ऊर्जा है।