उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।
हालिया अपराधीक घटनाओं का हवाला देते हुए प्रियंका ने पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है?
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. मगर राज्य की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही.’
प्रियंका ने आगे लिखते हुए पूछा, ‘क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? “
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रियंका लगातार ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार को घेर रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में घटनाओं के कुछ खबरो का भी जिक्र किया।
प्रियंका गांधी के द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधने के बाद यूपी पुलिस मोर्चा संभाला और आंकड़ा पेश किया.
जिस तरह से प्रियंका यूपी के कानून व्यवस्था पर हमलावर है उससे स्पष्ट लग रहा कि पार्टी में।फेरबदल के बाद प्रियंका और कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ प्रमुख मुद्दा कानून व्यवस्था ही होने वाला है।