प्रियंका गांधी से क्यों डर गई भाजपा की योगी सरकार

अचानक से फिर एक बार उत्तर प्रदेश की राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को प्रशासन द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका के साथ-साथ पूरी कांग्रेस आक्रमक तेवर में नजर आ रही है।

कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि क्या पूरे उम्भा गांव (सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?’

उन्होंने सवाल किया कि ‘जब गांव के लोग प्रियंकाजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों?

पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कथित रूप से दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसी घटना के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका को प्रशासन ने रोक दिया। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। जिसके बाद पूरे देश की राजनीतिक में अचानक से उबाल आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here