
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लगातार लोकप्रियता देश भर में बढ रही है, कई राजनैतिक विश्लेषकौ का मानना है कि राहुल गांधी की सजगता, धैर्यता व विनम्रता उन्हें हिंदुस्तान का सर्वमान्य नेता बना रही है, इसी बीच मे आज अमेठी मे राहुल गांधी ने जिस अंदाज में रोड शो किया उससै पूरे देश मे स्पष्ट मैसेज गया कि कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती हैं
केरल के वायनाड के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यूपी के अमेठी से भी नामांकन किया है। इस दौरान उनके साथ मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी, राबर्ड वाड्रा और उनके बच्चे बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ तीन किलोमीटर तक लंबा रोड शो किया।
राहुल गांधी का रोड शो गौरीगंज से शुरू हुआ और कलक्ट्रेट ऑफिस तक पहुंचा। इस दौरान रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। रोड शो के दौरान सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी। इतना ही नहीं घर के छतों पर मौजूद लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया और घर की महिलाओं ने छतों से फूलों की बारिश की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा मौजूद था। इसके अलावा इस रोड शो में एक और चीज खास दिखी, वो नीला झंडा था। दरअसल, रोड शो में लहराए गए नीले झंडों पर ‘72,000’ छपा हुआ था। जो कांग्रेस की न्याय स्कीम का हिस्सा है।
बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी, फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे। राहुल गांधी के अलावा अमेठी सीट से कांग्रेस के संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी चुनाव जीत चुके हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 4 अप्रैल को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पहले ही नामांकन कर चुके हैं। राहुल गांधी पहली बार दो संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।