राहुल गाँधी ने कहा , कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं , 2019 में हम मिलकर मोदी को हरायेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता पर प्रतिक्रिया दी है। पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के निराशाजनक परिणाम सामने आए हैं। कांग्रेस जीत की खुशियां मना रही है। कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बारे में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नतीजे दर्शाते हैं कि देश भर से एक आवाज उठी है और अब कांग्रेस पार्टी के पास इस बात की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि इस आवाज को बरकरार रखा जाए और दबने नहीं दिया जाए। 

कांग्रेस युक्त भारत 

राहुल गांधी ने पार्टी की जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं को समर्पित करते हुए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। जबकि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने भारी जीत दर्ज कराई है, और वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी और इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से ईवीएम के बारे में सवाल पूछा गया कि क्या कांग्रेस  जीत के बाद भी ईवीएम पर सवाल उठाना जारी रखेगी। इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि भले ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है लेकिन ईवीएम का मुद्दा इतनी आसानी से शांत होने वाला नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘कांग्रेस ने जीत दर्ज की है लेकिन ईवीएम पर अभी भी सवाल हैं क्योंकि वह चिप से काम करने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है और मशीन में छेड़छाड़ करके चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सकता है।’ 

राहुल ने कहा देश ने पीएम को तीन मुद्दों रोजगार, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए चुना, लेकिन नरेंद्र मोदी खुद भ्रष्ट हैं। उनके भ्रष्टाचार का कारण भी तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत का कारण है। राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है और एक दिन सच्चाई जरूरी सामने आएगी। 

चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद भी राहुल गांधी ईवीएम को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम वैश्विक समस्या है। ईवीएम में लगने वाली चिप की मदद से मशीन में छेड़छाड़ संभव है और चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। जबकि बैलेट पेपर से ऐसा संभव नहीं है। इसलिए दुनिया के बड़े देशों अमेरिका आदि में बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भी विपक्षी दलों के साथ मजबूत गठबंधन और एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उनकी विचारधारा हमारी विचारधारा से अलग नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here