राहुल ने कहा डराने की हो रही कोशिश पर मैं नही डरता , लड़ता रहूँगा

अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए. अहमदाबाद कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल गांधी ने नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

राहुल ने कहा दबाने और डराने की कोशिश हो रही है पर मैं इससे नहीं डरता हूं. राहुल ने कहा कि “यह संविधान की लड़ाई है. देश के भविष्य की लड़ार्ई है. भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई है. उन्होंने कहा कि मैं खड़ा रहूंगा, लड़ता रहूंगा”

गौरतलब है कि देश में हुई नोटबंदी के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने एडीसीबी पर 745 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप लगाया था. इसके खिलाफ बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था.

इसी मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए. राहुल गांधी ने कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की. इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उन्हें 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी. मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होनी है.

अहमदाबाद में राहुल के पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया , इस दौरान राहुल के साथ कई लोगो मे सेल्फी लेने की लिए होड़ भी देखी गई। राहुल गांधी ने स्थानीय स्वाति रेस्टुरेंट नाश्ता भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here