नवनियुक्त अध्यक्ष ने राहुल-सोनिया से की मुलाकात , इस मुद्दे पर हुई चर्चा , दिख सकता है पार्टी कि रणनीति में बदलाव

लंबे समय से चल रहे कयास और चर्चा के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल ही गया। पार्टी ने महाराष्ट्र इकाई मे बदलाव करते हुए बालासाहेब थोराट को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियक्त किया , बालासाहेब थोराट के मदद के लिए उनके साथ 5 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई।

इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थोराट की कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत थी और इसमें उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई , और माना जा रहा है कि प्रदेश में उसी के आधार पर पार्टी में बाकी बदलाब और रणनीति में बदलाव किया जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश के पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव करते हुए थोराट को अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके साथ ही 5 अन्य नेताओं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

लोकसभा में प्रदेश में एक भी सीट ना लाने वाली कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना चुनौती है इसलिए पार्टी ने फेरबदल करते हुए थोराट और 5 नए चेहरे पर दांव लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here