राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने दिवाली पर दिया सरकारी कर्मचारियों को बडा तोहफा

जब से राजस्थान में कांग्रेस ने सत्ता संभाली है तब से लगातार कांग्रेस की गहलोत सरकार आमजन के लिये ऐतिहासिक व बडे फैसले ले रही है इससे सुशासन का आगमन प्रदेश मे माना जा रहा है दिवाली से ठीक पहले एक बार कांग्रेस सरकार बेहतरीन फैसला लिया है जिससे सरकारी कर्मचारियों मे खुशी की लहर हैं

राजस्थान प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तदर्थ आधार पर दिवाली गिफ्ट देने की घोषणा की है। आदेश के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 6,774 रुपए बोनस मिलेगा। कर्मचारी सरकार की इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

इस दिवाली गिफ्ट से सरकार पर करीब 406 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। गहलोत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बोनस देने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस दिवाली गिफ्ट का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों पे मेट्रिक लेवल-12 और इससे नीचे का वेतन ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारियों को अधिकतम 6,774 रुपये का गिफ्ट मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर 406 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here