
राज्य मे कांग्रेस की सरकार लगातार सकारात्मक दिशा मे काम कर रही है पूरे प्रदेश भर मे सकारात्मक माहौल पैदा करने का श्रेय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जाता हेै ऐसा हाल ही मे नियुक्त हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी कहा था पूरे प्रदेश भर मे कांग्रेस ने किये विधानसभा चुनावो मे वायदो को पूरा करने का काम पिछले 6 माह मे किया हैं
गहलोत व पायलट की जोडी़ ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु हर वर्ग की आवाज को सुनकर फैसले लेने का काम किया हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट लगातार जनसुनवाई करके भी आमजन की समस्याओ का समाधान कर रहे हैं
कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानो के लिये अहम निर्णय लिये है जिसके बाद राजस्थान का विपक्ष भी कोई विरोध नही कर पा रहा हैं राज्य के अधिकांश लोग खेती पर ही निर्भर है इसी कारण मुख्यमंत्री भी किसानो के प्रति बेहद संवेदनशील है उन्होने पद्भार ग्रहण करते ही किसानो का कर्ज माफ करने का फैसला भी लिया था
कल राज्य सरकार ने निम्न बडे फैसले लिये
➡ किसान कर्ज माफी के लिये 100 करोड़ रु अतिरिक्त और जारी
➡टिड्डी से फसल बर्बाद किसानो को मिलेगा मुआवजा
➡अनुदान पर कीटनाशक उपलब्ध करवाने का निर्देश
➡बाढ़ से नुकसान हुई फसलो का मिलेगा मुआवजा ➡आने वाली रबी की फसल में किसानो को यूरिया की कमी नही आए, इसलिये अभी से उसकी तैयारी शुरु कर दी हैं
कांग्रेस जिस प्रकार से लगातार किसानो के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाये रखी है उससे स्पष्ट है प्रदेश कांग्रेस सरकार का विजन व मिशन किसानो की खुशहाली ही हैं