डॉ मनमोहन सिंह ने छठी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 86 वर्षीय सिंह को अपने कक्ष में शपथ दिलाई।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल व आनंद शर्मा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शपथ ग्रहण के दौरान सभापति के चैम्बर में मौजूद रहे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद रहे।

मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद यह सीट प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास चली गयी है।

मनमोहन सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था। इस से पूर्व में उन्होंने राज्यसभा में करीब 28 वर्ष असम का प्रतिनिधित्व किया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में यह उनका छठा कार्यकाल होगा।वह 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे और प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक सदन के नेता थे। मनमोहन सिंह सदन के चौथे सर्वाधिक आयु के सदस्य हैं। सदन में 96 वर्षीय राम जेठमनाली, 91 वर्षीय मोतीलाल वोरा और 88 वर्षीय सी पी ठाकुर उनसे अधिक आयु के सदस्य हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्यसभा में 79 वर्षीय महेंद्र प्रसाद का सातवां कार्यकाल, जेठमलानी का छठा कार्यकाल और वोरा का चौथा कार्यकाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here