मुसीबत में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमण सिंह के बेटे , दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज हो गया है।

बीजेपी के पूर्व सांसद अभिषेक पर आरोप है कि वह चिटफंड कंपनी के स्टार प्रचारक थे, जिसने कई लोगों को चूना लगाया है। पुलिस ने अभिषेक सिंह के अलावा राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केस अंबिकापुर निवासी प्रेम सागर गुप्ता की शिकायत के आधार पर दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेम सागर गुप्ता पेशे से किसान हैं और वह किसानी मजदूरी का काम करते हैं।

अनमोल इंडिया नाम की चिटफंड कंपनी में हुए फर्जीवाड़े के बाद प्रेम सागर गुप्ता ने केश दर्ज करवाया। कंपनी का मुख्यालय नेमनाथ पैराडाइज, भायंदर वेस्ट, ठाणे में स्थित है। साथ ही कंपनी का कार्यालय छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में है। इस कम्पनी निदेशक नागपुर के रहने वाले हैं और उनका नाम जावेद मेमन, सपुरा मेमन, जुनैद मेमन, निलोफर बानो, खालिद मेमन, नादिया बानो, हाजी उमर मेमन। वहीं रायपुर निवासी फातिमा बानो और हमीद मेमन, सीखू खान सहित कुल सात लोग कंपनी के कोर कमेटी के सदस्य हैं और ये सभी लोग छत्तीसगढ़ से ही कंपनी का संचालन करत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here