कांग्रेस शरणम गच्छामि को तैयार बैठे पप्पू यादव की अब कांग्रेस में एंट्री हो सकती है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की पूर्व सांसद और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की पत्नी रंजीत कुमार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के दोनों उम्मीदवारों के नाम के जो लिस्ट जारी किया गया है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व सांसद रंजित रंजन को उम्मीदवार घोषित किया गया है. रंजीत रंजन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पत्नी हैं. बैडमिंटन की खिलाड़ी रही रंजीत रंजन सुपौल से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं. 2004 में रंजीत रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट सहरसा से लोकसभा से चुनाव लड़ा और उन्हें यहां से जीत मिली थी
रंजीत रंजन अच्छी वक्ता है. टीवी पर हमेशा कांग्रेस का मजबूती से पक्ष रखती हैं और केंद्र सरकार को जोरदार से घेरती है. उनकी महिलावादी छवि भी है और जोरदार से तरीके से महिलाओं से जुड़े मुद्दे को उठाती हैं. यही वजह है कि कांग्रेस राष्ट्रीय परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटें खाली होने के बाद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है.
रंजीत रंजन को टिकट मिलने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पप्पू कांग्रेस में शामिल होंगे, गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी बनाने वाले पप्पू यादव को 2015, 2019 और 2020 क चुनावो में सफलता नही मिली है, जिस कारण से वो अपना स्थाई ठिकाना तलाश रहे हैं ऐसे में अपनी पत्नी की पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कई बार संकेत भी दिए हैं।























































