इस वजह से सोनिया गांधी हुई अस्पताल में भर्ती मांग का

कल शाम अचानक खबर मिली कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरू में भर्ती कराने की वजह सामने नहीं आ पाई मगर कुछ लोगों ने इसे रूटीन चेकअप बताया तो कुछ लोगों ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी लेकिन देर रात खबर आई कि सोनिया गांधी के पेट में दर्द होने के कारण उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बजट सत्र के दौरान भी सोनिया गांधी संसद में उपस्थित नहीं थी। कल देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही ट्वीटर पर कांग्रेस नेताओं के संदेश आने लगे। उनके स्वास्थ्य के लिए कामनाएं की जाने लगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पेट दर्द की शिकायक के बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके कई मेडिकल टेस्ट किए गए।

इससे पहले साल 2017 में सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं।

सोनिया गांधी की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं रह रही है। जिस कारण राजनीति में भी कम सक्रिय रहने लगी हैं। सार्वजनिक तौर पर भी कम नजर आती हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोर पर हैं, लेकिन सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आईं। अपने स्वास्थ्य की वजह से सोनिया गांधी वे पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया, जिसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here