एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार उस मुद्दे बोली पर प्रियंका गांधी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और गांधी परिवार सदस्य सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के SPG सुरक्षाहटाए जाने के बाद लगतार चल रही राजनीति के बीच पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राजनीति का हिस्सा है गौरतलब है कि गांधी परिवार और मनमोहन सिंह का SPG सुरक्षा हटाए जाने के बाद से लगातार कांग्रेसजन इसको लेकर आंदोलन चला रहे हैं और पुनः एसपीजी सुरक्षा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह राजनीति का एक हिस्सा है और ऐसा होता रहता है। प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ” यह तो राजनीति है, होती रहती है।” प्रियंका पार्टी महासचिवों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं। इस बैठक में 14 दिसंबर को प्रस्तावित ”भारत बचाओ रैली” की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। अब गांधी परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। आर्थिक मंदी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, ”बहुत ही बुरी स्थिति है, बहुत मंदी है।

सरकार को कुछ करना चाहिए। हम इसके बारे में बात करते आ रहे हैं। इसी को लेकर हमारी रैली है।” बेरोजगारी, मंदी और कृषि संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई थी। एसपीजी की जगह उन्हें जेड-प्ल्स सिक्योरिटी दी गई थी. जेड-प्ल्स सिक्योरिटी के तहत 100 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। 1991 में लिट्टे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही गांधी परिवार को इस तरह की कड़ी सुरक्षा दी जा रही थी।

लेकिन मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सुरक्षा में समीक्षा के नाम पर गांधी परिवार के सुरक्षा में कटौती करते हुए SPG के जेड प्लस श्रेणी की प्रदान कर दी। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के साथ भी यही हुआ और उनका सुरक्षा में भी कटौती कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here