2019 के लोकसभा चुनाव में भले ही राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था और वो वायनाड से लोकसभा चुनाव जीते थे। मगर राहुल अमेठी के लोगो के लिए अपनापन दिखाते रहते हैं।
दरसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी वासियों को ठंड से बचाव के लिए 25 हजार कंबल भेजे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष कंबलों का न्याय पंचायतवार जरुरतमंदों में वितरण करा रहे हैं।
राहुल गांधी ने पूर्व की भांति इस बार भी अमेठी वासियों को ठंड से बचाने के लिए 25 हजार कंबल भेजे हैं। कंबल की पहली खेप आने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वितरण की रणनीति बनाई।
इसके बाद ब्लॉक व न्याय पंचायतवार कंबलों का विभाजन कर उसे जरूरतमंदों में वितरित कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा।
राहुल ने कोरोना काल में भी अमेठी वासियों के लिए बड़े पैमाने पर राहत किट भेजवाई थी। राहुल ने कोरोना काल मे भूख से परेशान लोगो के लिए अनाज , सब्जी जैसे जरूरत के समान भी भेजे थे।
2019 में राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।