उन्नाव कांड में पीड़िता के मौत के बाद प्रियंका ने उन्नाव पहुंच परिजनों से किया मुलाकात , सरकार पर साधा निशाना

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद पीड़िता की हुई मौत से पूरे देश में गुस्सा का माहौल है तो वही इसको लेकर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दी हैं ऐसे में सरकार को हमेशा निशाने पर लेने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार के खिलाफ फिर एक बार मोर्चा खोल दिया है।

घटना की खबर मिलते ही प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच गई, यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आई हुईं थीं। लेकिन पीड़िता के मौत की खबर सुनते ही प्रियंका ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और उन्नाव के लिए निकल गई थी।

उन्नाव पहुंचीं प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला भी बोला।

उन्होंने लिखा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।’

प्रियंका गांधी ने लिखा, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?

गौरतलब है कि लगातार उत्तर प्रदेश में बल्तकार की घटना बढ़ते जा रही है इसके बाबजूद प्रदेश सरकार का कोई कड़ा रुख देखने को नही मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here