यूपी में ब्लात्कार पीड़िता से ही दो गवाह मांगने पर भड़कीं प्रियंका गाँधी , BJP सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की से बंदूक की नोक पर रेप किया गया।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसकी मां दुकान गई थी तब आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी ने बंदूक की नोक पर लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में घर में बताया तो वो सभी को जान से मार देगा।

योगी सरकार में हालात यह है कि अगर बच्चियों का रेप हो जाता है तो पुलिस उनकी सुनवाई तभी करेगी, जब रेप पीड़िता अपनी गवाही के लिए दो लोगों को लेकर आएगी। मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है। इस असंवेदनशील रवैए को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ ये तो असंवेदनशीलता की हद है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। बलात्कार पीड़ित लड़की से बलात्कार के दो गवाह मांगने की यह कौन सी मांग है। यह आश्चर्य की बात है कि बांदा पुलिस केस दर्ज करने की जगह पीड़िता से 2 गवाह लाने को बोल रही है।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई, चाचा को गिरफ्तार किया गया, भारी जन दबाव के बाद घटना के आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश की गई. वहीं शाहजहांपुर रेप केस में पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने 25 सितंबर को गिरफ्तार किया. पीड़िता और उसके दोस्तों पर चिन्मयानंद से जबरन उगाही करने का आरोप है।

जब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की तो मटौध थाना प्रभारी निरीक्षक ने किशोरी को दो गवाह लेकर आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराना भी जरूरी नहीं समझा और कथित तौर पर थाने से भगा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here