Home Social Media केरल में गर्भवती हथनी के साथ किया गया व्यवहार इंसानियत को शर्मसार...

केरल में गर्भवती हथनी के साथ किया गया व्यवहार इंसानियत को शर्मसार करता है

कई ऐसे घटना हमारे बीच इन दिनों आने लगे हैं जो न सिर्फ मानवता को शर्मसार करते हैं बल्कि इंसानों के क्रूर होते मानसिकता की गवाही दे रहे हैं।

ऐसा ही एक घटना उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले से सामने आई है। जो इंसानियत को शर्मसार करती है और यह बेहद ही चौंकाने वाली घटना है।

यहां पर कुछ लोगों ने मिलकर एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया, जिससे उसकी ऐसी स्थिति हो गई कि वह मरने के लिए नदी में जा खड़ी हुई. यह मामला गुरुवार का है, जिसमें बुरी तरह से घायल हथिनी की बीते शनिवार को मौत हो गई. जानवर बहुत जल्द ही इंसानों पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन ऐसे में इंसान उनके साथ क्या करते हैं. इस घटना ने जानवरों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है.

दरअसल ये हथिनी खाने की तलाश में भटकते हुए 25 मई को जंगल से पास के गांव में आ गई थी.

इस घटना के सामने आने के बाद हरतरफ इस घटना की न सिर्फ निंदा हो रही है बल्कि दोषियों को हर स्थिति में कड़ी सजा देने की मांग भी उठ रही है।

सोशल मीडिया के जरिये देश का हर तबका इस घटना के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहा है।

वाकई यह घटना हमारे समाज के लिए कलंक है क्योंकि हम इंसानों में इतनी तो समझ होनी चाहिए कि किसी विस्फोटक के खाने से किसी भी प्राणी को कितना असहनीय पीड़ा होगा और वो भी तब जब वो गर्भवती हो। ये मौत मानव जाति पर कलंक बनकर रह जाएगा।

NO COMMENTS