Home Political मप्र में उपचुनावो से पहले कांग्रेस 27 सीटो पर चलायेगी शुद्धिकरण अभियान

मप्र में उपचुनावो से पहले कांग्रेस 27 सीटो पर चलायेगी शुद्धिकरण अभियान

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने रणनीति बनाकर काम करने की शुरुआत कर दी है। 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव दोनों ही बीजेपी और कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।

राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम के बाद जहां बीजेपी कांग्रेस से एक कदम आगे नजर आ रही है वहीं कांग्रेस ने शुद्धीकरण के दम पर अपनी सियासत को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल कांगेस मध्य प्रदेश में होने वाले 27 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव से पहले सभी सीटों पर शुद्धिकरण अभियान करने जा रही है। अभियान के माध्यम से कांग्रेस अभी 27 विधानसभा सीटों के हर क्षेत्र में पहुंच कर जनता को बताएगी की किस तरह कांग्रेस के नेता लालच के कारण बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि किस तरह इन नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र को अशुद्ध किया है।

कांगेस के शुद्धिकरण अभियान को लेकर संगठन उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि जब हम सरकार में थे तब हमारे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कृषि खाद्य पदार्थ को लेकर शुद्धिकरण अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन इस बीच कुछ गद्दार नेताओं के चलते हमारी सरकार चली गई। ऐसे में आने वाले उपचुनाव में हम 27 विधानसभा सीटों में आएंगे जहां पर चुनाव होने जा रहे हैं।

NO COMMENTS