पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी को फिर एक बड़ा झटका देने के तैयारी में है। कांग्रेस नेता कुलदीप वैद्य के अनुसार ‘आप’ के 2 और विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस में ‘आप’ विधायक आएंगे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विधायक रूपिंदर रूबी भी ‘आप’ पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई थी।
इससे पहले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब आम आदमी पार्टी का एक विधायक ने सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार हिस्सोवाल ने कांग्रेस में शामिल होने की बात कही और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंंह सिद्धू के बगल में आकर बैठ गए।
आम आदमी पार्टी के विधायक करतार हिस्सोवाल चलती विधानसभा में कांग्रेस में शामिल हो गए और नवजोत सिद्धू के साथ ट्रेजरी बेंच पर जाकर बैठ गए। आम आदमी पार्टी के रायकोट से विधायक जगतार हिस्सोवाल अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। चलती विधानसभा में वह विपक्ष के बेंच से उठकर नवजोत सिद्धू के साथ ट्रेजरी बेंच पर जाकर बैठ गए। सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू ने विपक्ष के नेता हरपाल चीमा पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘ये क्या हाल बनाकर रखा है, कुछ लेते क्यों नहीं।’ हिस्सोवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कामों से इतना प्रभावित हुए कि कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘एक उपयुक्त सिख मैच (चेहरे) की जरूरत। (नहीं, यह चेहरा शादी के लिए नहीं चाहिए), आप ओएलएक्स पर एक सिख मुख्यमंत्री उम्मीदवार की तलाश करने की योजना बना रही थी। परंतु अब आप विधायक कांग्रेस में आ रहे हैं, आप को विधायक उम्मीदवारों के लिए भी विज्ञापन देना चाहिए। ‘
कांग्रेस में शामिल होने पर रूबी ने आप नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई अन्य विधायक कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं।
रूबी और करतार हिस्सोवाल सहित 6 विधायक अब तक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।