Home Political EVM हैकर के दावों से भारतीय सियासी जगत में उठापटक तेज ,...

EVM हैकर के दावों से भारतीय सियासी जगत में उठापटक तेज , लोकसभा चुनाव से पहले फिर आया EVM का मुद्दा

लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम का मुद्दा फिर से गरमा रहा है। भारतीय मूल के अमरीका साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने कथिक तौर पर ईवीएम हैकिंग का डेमोन्शट्रेशन किया है। उन्होंने दावा किया कि ने भारत में प्रयुक्त होने वाले EVM को बनाने वाली टीम में शामिल थे।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का नाम सैयद शूजा है। वह टेक एक्सपर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में EVM की हैकिंग की गई थी। उनके अनुसार भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को यह सब पता था। इसलिए उनकी हत्या करवा दी गई।

आपको बता दें कि शूजा ने दावा किया कि उनके टीम के सदस्यों की हत्या कर दी गई। वह हैदराबाद आए थे, तभी उनकी टीम पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत की कई राजनीतिक पार्टियों ने उनसे EVM हैकिंग को लेकर जानकारी मांगी थी। उनमें आप भी शामिल है।

शूजा का ये भी दावा है कि इस कार्य में भाजपा को रिलांयस कम्युनिकेशन्स मदद करती है। कंपनी लो फ्रीक्वेंसी जारी कर इस काम में मदद कर रही है। शूजा का कहना है कि सपा, कांग्रेस और आप भी ईवीएम हैकिंग में शामिल थी। एक्सपर्ट सैयद शूजा ने कहा कि गौरी लंकेश उनकी ख़बर को चलाने के लिए तैयार थी, लेकिन उसके पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

NO COMMENTS