Home Political गोवा में बीजेपी को बड़ा झटका : BJP सरकार के मंत्री माइकल...

गोवा में बीजेपी को बड़ा झटका : BJP सरकार के मंत्री माइकल लोबो ने दिया इस्तीफा

5 राज्यो में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे में सभी दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। हर दल अपने जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

ऐसे में गोवा को सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि राज्य के कैबिनेट मंत्री व विधायक माइकल लोबो ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंत्री पद के साथ ही विधायक पद से भी त्यागपत्र दे दिया है।

इस्तीफा देने के बाद लोबो ने आरोप लगाया कि भाजपा पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर की विरासत को भूल गई है और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं को हाशिये पर किया जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद लोबो ने उम्मीद जताई कि गोवा के कलंगट विधान सभा क्षेत्र की जनता मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे। अगले कदम के बारे में जल्द निर्णय करेंगे।

इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोबो ने कहा कि वह पार्टी के कामकाज से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के लिए केंद्र या राज्य के नेताओं को दोष नहीं दिया।उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ हो रहे व्यवहार से परेशान था। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। मैंने अपनी आंखों से देखा है, कानों से सुना है। पार्टी इतनी बड़ी हो गई है कि उसे अब जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान का कद्र नहीं है। कई लोग मेरे पास शिकायत करने आए थे। पार्टी में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हो सकती है।

माना जा रहा है कलांगुटे विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोबो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। नॉर्थ गोवा में लोबो की मजबूत पकड़ है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जोसेफ राबर्ट सिकेरा को हराया था।

इससे पहले कल निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

NO COMMENTS