Home Political झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली...

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को पार्टी ने लोहरदगा (सु) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। देर रात देवेंद्र सिंह बिट्टू के नाम की भी घोषणा की गई है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन से जारी पहली सूची में उरांव और चार अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

बता दें, झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव वाली 13 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए मनिका (सु) सीट से रामचंद्र सिंह, डाल्टनगंज से के एन त्रिपाठी, बिश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे और भवंतपुर से के पी यादव को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ चुनावी गठबंधन किया है. गठबंधन का नेता JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है. गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, JMM 43 और RJD सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

NO COMMENTS