Home National प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना “अगर मेरे साथ तस्वीर लेना...

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना “अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगरा जाने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ सेल्फी ली गई थी। कुछ ही देर में यह पुलिसकर्मियों की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा सेल्फी लेने वाली पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच के आदेश दिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेराव किया है।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर अकाउंट से योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं। अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता।’

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी सफाई कर्मचारी अरुण के परिजनों से मिलने आगरा जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगरा टोल पर रोक दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली। सोशल मीडिया पर सेल्फी लिए जाने का तस्वीरे भी वायरल हो गई। ऐसे में लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी सेंट्रल, पुलिस नियमों के उल्लंघन की जांच करेंगे। वहीं सीपी लखनऊ द्वारा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।

NO COMMENTS