कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया गांवो मे लाखो युवाओं को ग्राम सभा में तैनात करेंगे, जिससे कि पर्यावरण बेहतर हो सके। श्री गांधी ने कहा कि भारत को जरुरत है कि वो जल संसाधन को बेहतर बनाये तथा उसका संचय करे जमीन के जल स्तर को बेहतर बनाने की जरुरत है इसलिये हम युवाओ को ग्राम सभा मे तैनात करेगे
राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा है कि अगर सत्ता में आए तो हम जल स्तर को सुधारने के लिए अहम कदम उठाएंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि अगर सत्ता में आए तो नीति आयोग को खत्म करेंगे। नीति आयोग ने प्रधानमंत्री की मार्केटिंग करने और आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए कोई काम नहीं किया है। हम इसकी जगह फिर से योजना आयोग की शुरुआत करेंगे। एक बार फिर से योजना आयोग का गठन होगा और इसमे जाने माने अर्थशास्त्री होंगे, साथ ही योजना आयोग का स्टाफ 100 लोगों से अधिक का नहीं होगा।
राहुल गांधी की लगातार युवाओ के लिये दूर द्रष्टि उन्हें एक प्रतिभाशाली नेता का दर्जा दे रहा है, गौरतलब है कि अाज कांग्रेस पार्टी अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही है जिसमे भी मुख्य प्राथमिकता रोजगार, किसान तथा मजदूर वर्ग को ही रहेगी.