Home Political राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को दी कई सौगाते

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को दी कई सौगाते

कांग्रेस की राजस्थान में जब से सरकार बनी तब से लगातार जनकल्याणकारी काम हो रहे है आज राजस्थान सरकार अपना पिटारा खोलते हुए अनेक जनहित में फैसले लिये आइये उन फैसलो पर एक नजर डालते हैं

Update-:राजस्थान-गहलोत सरकार ने विधानसभा में खोला पिटारा, जाने किसे क्या मिला…

  • किसानों के संपूर्ण अकाली ऋण माफी का किया ऐलान, 30 नवंबर 2018 तक का कर्जा माफ किया
  • पहली बार सहकारी बैंक से जुड़े सभी प्रकार के किसानों का कर्जा माफ
  • ऋण माफी से 24 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा
  • 75 साल से अधिक उम्र वालों को 1000 रुपए पेंशन दी जाएगी
  • किसानों को 750रुपए की पेंशन दी जाएगी
  • किसानों को वृद्धावस्था पेंशन भी दी जाएगी
  • किसान कर्ज माफी से 400000 से अधिक बीघा भूमि रहन से मुक्त हो सकेगी
  • दुग्ध संकलन पर 2रुपए प्रति किलो की दर से सब्सिडी
  • BPLअंत्योदय परिवारों को 1 रुपये किलो गेहूं देंगे
  • शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
  • महिला आशार्थी को 3500, पुरुष आशार्थी को 3000 प्रतिमाह मिलेगा
  • छात्राओं को सरकारी कॉलेज, विवि में अध्ययन निशुल्क रहेगा
  • हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि, विधि विवि विधेयक किए गए प्रस्तुत
  • सीएम ने वेणेश्वर धाम विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की
  • आपदा राहत का पैसा सीधे बैंकों में आएगा
  • मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कैंसर ह्रदय अन्य रोगों से संबंधित दवाएं भी उपलब्ध होंगी
  • निशुल्क दवाओं को बढ़ाया जाएगा दायरा, 600 नए दवा वितरण केंद्र खोले जाएंगे
  • ग्राम पंचायतों में अभी 8000 वाईफाई हॉटस्पॉट, अब इसे 20000 किया जाएगा
  • इंदिरा गांधी फीडर में मरम्मत के लिए 812 करोड़ के काम प्रस्तावित, बजट अनुमानों की संक्षिप्त सूची की प्रस्तुत

NO COMMENTS