Home Political सोनू सूद की बहन हुई कांग्रेस में शामिल, चुनावी उम्मीदवारी की घोषणा...

सोनू सूद की बहन हुई कांग्रेस में शामिल, चुनावी उम्मीदवारी की घोषणा होगी जल्द !!

5 राज्यो में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे में सभी दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। हर दल अपने जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

ऐसे में पंजाब की सत्तारूढ़ दल कांग्रेस फिर एक बार पंजाब की गद्दी पर बैठने के किए पार्टी में नए चेहरों को भी जोड़ने का काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस में को बड़ी सफलता तब लगी जब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता और कोरोना में गरीबो के मसीहा के रूप में सामने आए सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

संभावना जताई जा रही है कांग्रेस उनको दस जनवरी को प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

मालविका के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि कांग्रेस के जिला प्रभारी कमलजीत सिंह बराड़ ने की। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। खुद मालविका सूद ने कहा कि फिलहाल वे पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनी हैं। काफी समय से लोग उनसे पूछ रहे थे कि वे किस पार्टी के साथ जाएंगी। यह जवाब आज लोगों को मिल गया है।

प्रत्याशी को लेकर जल्द ही पार्टी के बड़े नेता औपचारिक घोषणा करेंगे। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा के बाद शाम को कांग्रेस नेता व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह बीड़ चडि़क व रवि पंडित आदि कांग्रेस नेताओं के साथ उनका मुंह मीठा करवाया।

मालविका के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को ना सिर्फ इसका मोगा शहरी सीट पर फायदा मिलेगा, बल्कि धर्मकोट, निहालसिंह वाला सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह है मालविका सूद का सामाजिक सेवाओं में एक्टिव रहना।

पॉलिटिक्स के जानकार मानते हैं कि मालविका सूद के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मालविका सूद मोगा जिले में सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मोगा में 1000 छात्रों को साइकिल बांटी थी। इस दौरान सोनू सूद भी मौके पर मौजूद थे।

NO COMMENTS