Home Bollywood DHONI और PK जैसी सुपरहिट फिल्म करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने...

DHONI और PK जैसी सुपरहिट फिल्म करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मुंबई स्थित निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या लिया। उनके मौत की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश दुखी और चकित है। हर कोई कर रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया ? अब तक उनके सुसाइड करने के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। अमीर खान और अनुष्का शर्मा के साथ PK फ़िल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय से लोगो को प्रभावित किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

NO COMMENTS