Home Political प्रियंका राहुल का मास्टर स्ट्रोक मोदी को झटका देने के लिए तैयार...

प्रियंका राहुल का मास्टर स्ट्रोक मोदी को झटका देने के लिए तैयार भाजपा सांसद मेनका गांधी दे सकती हैं इस्तीफा

प्रियंका गांधी को कांग्रेस में शामिल करते ही राहुल गांधी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है वही प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर जबरदस्त रोड शो किया जिससे विरोधियों के होश उड़ गए।

इसी को देखते हुए अब नई कवायद शुरू हो गई है वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच अब एक नई खबर सामने आ रही है सूत्रों के मुताबिक मेनका गांधी जल्द मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकती हैं।

मेनका गांधी के इस्तीफे के बाद वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे वहीं मेनका गांधी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं साथ ही साथ वरुण गांधी की पत्नी भी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

प्रियंका गांधी के पार्टी की कमान संभालते ही पार्टी में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बदलाव में दो भाई एक बार फिर साथ आ सकते हैं। सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद और राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि वरुण को बीजेपी उनके कद के मुताबिक इज्जत नहीं मिली है। पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेस का मानना है कि वरुण गांधी के पार्टी में शामिल होने से राहुल- प्रियंका और वरुण की जोड़ी कमाल कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक वरुण को कांग्रेस में लाने के लिए प्रियंका एक बड़ा रोल निभा रही हैं। गौरतलब है कि वरुण गांधी हो या फिर राहुल गांधी, दोनों की तरफ से कभी खुले तौर पर एक दूसरे के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं हुई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें मीडिया में तैर रही है इसी को लेकर अब माना जा रहा है कि मेनका गांधी के इस्तीफे के बाद वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

वहीं वरुण गांधी को कांग्रेस बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है वरुण गांधी और प्रियंका गांधी के साथ साथ राहुल गांधी भी अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल करने के लिए कोशिश में लगे हुए हैं।

1 COMMENT

  1. sky casino download
    You will likewise enjoy online casino slot games without downloading. Now, can you get a signup bonus for completely? Make certain that these survey companies to finish their surveys fast, promote their surveys online. http://jobstu.info/__media__/js/netsoltrademark.php?d=sky777.group