Home Political किसानो पर बर्बरता पर प्रियंका का योगी सरकार पर हमला कहा शर्म...

किसानो पर बर्बरता पर प्रियंका का योगी सरकार पर हमला कहा शर्म से आंखे झुक जानी चाहिये

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों और महिलाओं पर पुलिस की बर्बरता को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर कहा, “उप्र के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता?”

इससे पहले उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा था, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या केवल किसानों पर लच्छेदार भाषण ही दे पाते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियाँ खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता?”

बता दें कि शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच कई घंटों तक भीषण संघर्ष चला था। यूपीसीडा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा के कब्जे का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित किसानों को शांत करने के लिए पुलिस ने किसानों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था।

बता दें कि किसानों का आरोप है कि 2005 में बगैर समझौते के उनकी जमीन को अधिगृहीत कर लिया गया था. इसका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर हजारों किसानों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया।

NO COMMENTS