Home Political प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर राहुल ने सरकार पर बड़ा...

प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर राहुल ने सरकार पर बड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई आदिवासियों की हत्या का मामला प्रियंका गांधी के आक्रमक होने से और अधिक तूल पकड़ लिया है और इसको लेकर प्रियंका का टकराव सीधे राज्य सरकार से दिख रहा है। जैसव में में प्रियंका गांधी को रोके जाने पर कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं। के नाराज व्यक्त की है।

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी गिरफ्तारी पर अपना प्रतिक्रिया ट्विटर लर दिया है। राहुल ने ट्वीट कर इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया है।

सोनभद्र में हुए गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में ही रोक दिया गया। इसके विरोध में प्रियंका धरने पर बैठ गईं। 

राहुल गांधी ने अपने प्रतिक्रिया के साथ प्रियंका गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूपी के सोनभद्र में प्रियंका को गैर-कानूनी तरीके अरेस्ट करना विचलित करनेवाला है। उन्हें मारे गए 10 आदिवासियों के परिवार जिन्होंने अपनी जमीन खाली करने से इनकार कर दिया था से मिलने से रोकना सत्ता का दुरुपयोग है। यह साबित करता है कि बीजेरी सरकार में यूपी में किस तरह से असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।’ 

NO COMMENTS