धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए गोलीकांड ने जहां पूरे देश को हिला कर रख दिया है वहीं सरकार इस पर पर्दा डालने का काम करने का प्रयास मर रही है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह पीड़ितों से मिलने जा रही थीं पर उनका काफिला नारायणपुर चौकी के पास रोक लिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई हैं। जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लगा दी है। और इस के बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।

प्रियंका गांधी इससे पहले वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंच घायलों से मिलकर उनका हाल जाना था जिसके बाद वो गोलीकांड पीड़ितों से मिलने जा रही थी पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत में लेने के बाद प्रियंका ने कहा चाहे कुछ हो जाए वो पीड़ितों से मिले बिना नही जाएंगी। आगे की रणनीति पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा देखते हैं क्या होता।

क्या है मामला

सोनभद्र में 90 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान यज्ञदत्त भूरिया ने करीब 100 बदमाशों के साथ मिलकर गोंड समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया था। इस घटना में गोंड समुदाय के 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक यज्ञदत्त भूरिया समेत 26 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस मामले पर प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा था ” भाजपा-राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र के उम्भा गाँव में भू माफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया। प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here