Home Political राहुल गांधी का मोहन भागवत पर करारा हमला, DNA को लेकर शुरू...

राहुल गांधी का मोहन भागवत पर करारा हमला, DNA को लेकर शुरू हुई बहस

हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी बहस को जारी रखते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तंज कसा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व में यकीन रखते हैं उनका मानना है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक समान है लेकिन हिंदू मानते हैं कि हर आदमी का डीएनए अलग और अनन्य होता है।

कांग्रेस नेता की टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए 40,000 साल से एक समान है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदू मानते हैं कि हर व्यक्ति का DNA अलग और अनन्य होता है। हिंदुत्ववादी मानते हैं कि सब भारतीयों का DNA समान है।

NO COMMENTS