Home National महारैली में सचिन पायलट ने कहा इस रैली से मोदी सरकार की...

महारैली में सचिन पायलट ने कहा इस रैली से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘महंगाई हटाओ महारैली’ की। महारैली के लिए सोनिया गांधी , राहुल गांधी भी जयपुर में रहे। कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। एक के बाद एक लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

इस दौरान राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरकार व बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई हटाने का जो संकल्प की गूंज दिल्ली में बैठी सरकार को सुनाई देगी। सचिन पायलट ने कहा मंहगाई का मुद्दा केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं है, पूरे देश का मसला है। आज की रैली से देश में होने वाली आगे की राजनीति को दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा, “वे लोग जो दिल्ली में घमंड और अहंकार से राज करते हैं, वे लोग जिनकी नीति और नियत दोनों खराब है, वे लोग जिन्होंने इसे देश को अंधकार में धकेलने का काम किया है, वे लोग जिनकी नाक के नीचे देश की सीमाओं पर आक्रमण हो रहे हैं। वे लोग सत्ता के नशे में हैं। उन लोगों को जयपुर से संदेश जाना चाहिए।”

सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आम आदमी जेब पर ठकैती करने का काम आपने किया है। पेट्रोल-डीजल, फल फूल साग-सब्जी सभी सामानों की कीमत आसमान छू रही है। उसके जिम्मेदार आप लोग हैं। जिस तरह आपने मजबूर होकर तीनों कृषि कानून वापस लिया है, ठीक उसी तरह जयपुर की रैली देखकर आपको सिर झुकाना होगा और कीमतों में कमी लानी होगी।

पायलट ने कहा कि जयपुर की इस रैली से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम इस सरकार को मजबूर करेंगे कि या तो वह मंहगाई कम करे, नहीं तो जनता सरकार को हटा देगी। उन्होंने कहा कि हम एकजुटता के साथ ही देश के सामने मौजूद चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

यह रैली इसलिए बेहद अहम है क्योंकि अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए इससे पार्टी के अभियान की शुरुआत होगी और यह चुनावी सरगर्मी बढ़ाएगी। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वे भी बेहद अहम हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी है जो राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात भी है। पंजाब भी एक अहम राज्य है जहां कांग्रेस हाल में अंदरूनी क़लह से लगातार जूझती रही है।

कांग्रेस ने जयपुर की इस रैली को ‘महंगाई हटाओ’ का नाम दिया है। पहले यह रैली दिल्ली के द्वारका में होनी थी लेकिन पार्टी का कहना है कि उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद राजस्थान के जयपुर को चुना गया।

NO COMMENTS