Home Political उन्नाव रेप केस में प्रियंका का BJP पर एक और बड़ा हमला

उन्नाव रेप केस में प्रियंका का BJP पर एक और बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं हुए मगर विपक्ष के द्वारा वैसा विरोध देखने को नही मिलता था जैसा विरोध पहले सोनभद्र में और अब उन्नाव के केस में प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के साथ मिलकर जारी रखा है।

प्रियंका गांधी उन्नाव रेप पीड़िता के मामले में धीरे-धीरे भाजपा सरकार पर हमलावर होती जा रही हैं। एक बार फिर ट्वीट करते हुए भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब परतें खुल रही हैं और भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।

इससे पहले प्रियंका ने Pm मोदी से अपील करते हुए एक ट्वीट किया था। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए सेंगर को पार्टी से बाहर निकालने की बात कहा और लिखा मिस्टर प्रधानमंत्री, अभी भी देर नहीं हुई है, भगवान के लिए इस अपराधी और उसके भाई को अपनी पार्टी का संरक्षण देना बंद करें।

प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में लिखा की ”हम कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को राजनीतिक शक्ति और संरक्षण क्यों देते हैं और पीड़ितों को अकेले जिंदगी की जंग लड़ने के लिए छोड़ देते हैं? एफआईआर में स्पष्ट है कि परिवार को डराया और धमकाया गया था। साथ ही इसमें योजनाबद्ध तरीके से दुर्घटना की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।” प्रियंका ने कुलदीप सेंगर के पार्टी में बने रहने को लेकर लिखा कि “बीजेपी किसका इंतजार कर रही है? एफआईआर में उनका नाम होने के बावजूद इस शख्स को पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया?

उन्नाव में पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म और फिर सड़क हादसे में जानलेवा हमला पुरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

BJP चाहे कोई भी बहाना बनाए मगर जिस तरह का अपराध उत्तर प्रदेश में कही न कही BJP MLA के द्वारा करवाया गया है ये शर्मनाक है और इसपर लिपापोती करने के जगह कारवाई की जानी चाहिए।

NO COMMENTS