Home National 5 राज्यो के चुनाव के लिए हुई कांग्रेस की अहम बैठक, पुडुचेरी...

5 राज्यो के चुनाव के लिए हुई कांग्रेस की अहम बैठक, पुडुचेरी में कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देश के 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के घोषणा के राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार जहां पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव होगे वहीं असम, पुडुचेरी, केरल और तमिनाडु में भी चुनाव होगा। कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए एक्‍शन में आ चुकी है। 6 मार्च को होने वाले पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को की गई। वहीं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यके सारी जानकारी दी।

वेणुगोपाल के बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। वेणुगोपाल ने बताया कि वी अरुमुगम और नीला गंगाधरन को पुडुचेरी में केंद्रीय चुनाव समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। एवी सुब्रमण्यम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा चुनाव समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्‍यों की नियुक्ति की गई है।

पुडुचेरी में वहां की सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को वोटिंग होगी। मालूम हो कि अभी चंद दिनों पहले ही पुडुचेरी के सीएम बहुमत नहीं जुटा पाए तो उनकी सरकार गिर गई। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अलावा भाजपा समेत अन्‍य पार्टियां जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दम लगा रही हैं।

NO COMMENTS