छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दिल्ली के एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में मुलाकात हो गई। इस दौरान एक्टर सोनू सूद और सीएम भूपेश बघेल ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का स्वागत किया।
इस दौरान भूपेश बघेल ने सोनू सूद को ऐसी सलाह दी, कि जोरदार ठहाके ही नहीं लगे, बल्कि सोनू सूद भी बोल पड़े… आप सही कह रहे हैं!
भूपेश बघेल ने सोनू सूद से कहा कि ‘अब आप वास्तविक जीवन में हीरो हो गए हैं… इसलिए विलेन का रोल मत कीजिएगा’
मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर वहां ठहाके तो लगे ही, सोनू सूद ने भी कह दिया, कि आप सही कह रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इन दिनों फिल्मों में नायक की भूमिका के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं। सीएम और सूद ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए कुछ देर तक बात भी की। एक्टर सोनू सूद ने कहा कि आपकी सलाह मेरे काम आएगी।
ट्विटर पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।






















