कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के बाद सडको पर यूपी कांग्रेस, प्रियंका ने भी योगी सरकार पर किया हमला

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के बाद यूपी कांग्रेस के सभी बड़े नेता योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के गेट पर रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस नेता शाह आलम की गिरफ्तारी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ्तों के लिए जेल में रखा। ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here