Home Political बापू के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाली बीजेपी सांसद को राहुल...

बापू के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाली बीजेपी सांसद को राहुल गांधी ने कहा आतंकी

लोकसभा चुनाव में आतंकवादी गोडसे को देशभक्त और मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को श्राप देने की बात कहकर चर्चा में आने वाली खुद आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रही प्रज्ञा ठाकुर फिर एक बार अपने बयानों को लेकर विवादों में है क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को फिर एक बार देशभक्त बताया है।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथुराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहने का मामला गहराता जा रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष इस बयान को लेकर हमलावर है वहीं प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई करते हुए उन्‍हें रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है।

राहुल ने कहा है कि मैं उस महिला के बारे में नहीं बोलना चाहता। यह आरएसएस और बीजेपी की आत्मा में है। वह कहीं ना कहीं से निकलेगा। वह गांधी जी की कितनी भी पूजा करें, उनकी आत्मा (आरएसएस) की है। मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता। उनके उपर एक्शन लें।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यह संसद का बुरा दिन है। उन्‍होंने कहा कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्‍त कहा है।

साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को लेकर जो बयान दिया था, उसपर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से भी हटा दिया गया है।

प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इसपर विपक्ष ने जब हंगामा किया तो प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें टोकटे हुए कहा कि आप एक ‘देशभक्त’ का उदाहरण नहीं दे सकते।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया था तब प्रधानमंत्री मोदी ने भी आपत्ति जताई थी मगर प्रज्ञा ठाकुर पर बीजेपी ने कोई कारवाई नही की उल्टे प्रग्या को रक्षा मंत्रालय के समिति में जगह दे दिया गया।

NO COMMENTS