पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में आने वाले पंजाब के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। मिली खबरों के अनुसार सिद्धू जल्द ही पंजाब की कैप्टन सरकार कैबिनेट में वापसी करेंगे।
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी करने और लोकसभा चुनाव में पार्टी के देशव्यापी हार के बाद अपने पार्टी के निशाने पर आए सिद्धू ने अपने लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था मगर फिर एक बार सिद्धू की पंजाब कैबिनेट में वापसी की चर्चाएं गर्म हैं।
.कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कैबिनेट में धमाकेदार एंट्री करेंगे. इस बार तो उनका ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें पंजाब सूबे का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात कर ली है और माना जा रहा है कि प्रियंका ने इसके लिए कैप्टन को रजामंद कर लिया है।
सिद्धू की वापसी की बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को अपने पाले में लाने को लेकर हर दिन बयानबाजी की जा रही है और सिद्धू इन दिनों हर कार्यक्रम से दूर हो रहे हैं ऐसे में कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू को अब और हाशिये पर नहीं रखना चाहता है क्योंकि इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।
जबकि दूसरी तरफ कैप्टन सरकार के लगभग 3 साल पूरे होने पर मंत्रिमंडल में कोई नए चेहरे को शामिल नही किए जाने से कई विधायक नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा है कि नाराज विधायकों की अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं. इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करा उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी दिया जा सकता है। इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के युवा विधयाक और कद्दावर चेहरा अमरिंदर सिंह राजा ने खुलकर बोला जबकि तमाम खुद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ नपा-तुला बयान दे रहे हैं। सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर पर सुनील जाखड़ ने भी सिरे से पल्ला नहीं झाड़ा और सधे शब्दों से उन्होंने गेंद आलाकमान के पाले में डाल दी।
अगर सिद्धू की वापसी होती है तो ये सिद्धू और उनके समर्थकों के लिए बड़ी खुशी बात होगी।